हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी नगर स्थित पानी की टंकी पर ट्रैक्टर ट्रॉली काटने के मामले में पंप ऑपरेटर मोहसिन के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिसे नौकरी से निकाल दिया गया है। अचंभे की बात तो यह है कि मोहसिन का कहना है कि पिलखुवा नगर पालिका परिषद में खुद को जलकल विभाग का स्थाई सुपरवाइजर बताने वाला खुलेआम हो रहा है। जबकि उसी ने पंप ऑपरेटर पर ट्रॉली को काटने का दबाव बनाया था। न्याय की मांग के लिए पंप ऑपरेटर ने मंडलायुक्त को पत्र लिखा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर स्थित पानी की टंकी पर पंप ऑपरेटर के पद पर तैनात मोहसीन ने बताया कि नगर पालिका परिषद पिलखुवा के जलकल विभाग का स्थाई सुपरवाइजर बताने वाला एक व्यक्ति उसके पास 29 मई को आया जो अपने साथ ट्रॉली लेकर पहुंचा। आरोप है कि व्यक्ति ने जबरदस्ती ट्रॉली काटने का दबाव बनाया लेकिन मौहसीन ने इंकार कर दिया जिसके पश्चात दो जुलाई को एक बार फिर व्यक्ति अपने साथी संग आया और डरा धमका कर जबरदस्ती ट्राली कटवाने लगा। दबाव में आकर मोहसिन ने ट्रॉली को काट दिया। मामले में नगर पालिका परिषद पिलखुवा की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वहीं पंप ऑपरेटर मोहसिन को हटा दिया गया है जिसने अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए मंडल आयुक्त को पत्र लिखा है।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763























