हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 505(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मनीष कुमार पुत्र बशेश्वर दयाल निवासी चतुर्थ फ्लोर भाटिया मोड़ न्यू पंचवटी निवासी है। हापुड़ पुलिस ने आरोपी को निजामपुर बाईपास फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है।

क्या है आईपीसी की धारा 505 (2):
पूजास्थल आदि में किसी जनसमूह में, जो धार्मिक पूजा या कर्म करने में लगा हुआ हो और उन्हें कोई व्यक्ति आपत्तिनक भाषण या बयान के माध्यम से भड़काने की कोशिश करे तो दोषी को किसी एक अवधि के लिए कारावास की सजा हो सकती है, जिसे पांच साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इसमें जुर्माने का प्रावधान भी है।
हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536























