
पिलखुवा: घेर में बंधे तीन पशु चोरी
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के गांव सिखेड़ा में शुक्रवार की रात चोरों ने घेर में बंधे तीन पशुओं को चुरा लिया और फरार हो गए। शनिवार की तड़के जब परिजन उठे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। मामले की जांच जारी है।
गांव सिखेड़ा के रहने वाले मोहम्मद शाहिद ने बताया कि उनके तीन पशु एक भैंस, भैंसा और लवारा घर के बाहर घेर में बंधे हुए थे। मामला शुक्रवार की रात का है जब चोर आए और पशुओं की चोरी कर फरार हो गए। जब शनिवार की तड़के उनकी आंख खुली तो चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264


























