
महिला का कटा सिर नहीं, बाल थे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में रविवार को रेलवे लाइन के निकट एक महिला का कटा सिर पड़े होने की सूचना पर हड़कंप मच गया, परंतु जब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत चरितार्थ हो गई। यानी कि जिस पाली बैग को खोला गया उसमें किसी महिला का कटा सिर नहीं बल्कि एक नहीं तीन-तीन बिग थी।
हुआ यह था कि हापुड़ थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडे रविवार की सुबह ऑफिस में बैठे थे कि उन्हें सूचना मिली कि हापुड़ रेलवे स्टेशन से दिल्ली फाटक की ओर रेल लाइन पर एक महिला का कटा हुआ सिर एक पॉलिथीन में पड़ा हुआ है। इस सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पॉलिथीन को खोलकर देखा गया तो उसमें महिला का कटा सिर नहीं बल्कि एक नहीं तीन बिग थे। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
M&M ANANTA: 3BHK + 4BHK + LUXURIOUS HOMES AT ANAND VIHAR, HAPUR: 9068082168, 9068082169


























