
पिलखुवा: बंद मकान में घुसे चोरों ने मचाया तांडव
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने अब साकेत कॉलोनी में बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया जहां भीतर चोर दाखिल हुए और उन्होंने मकान को जमकर टटोला। रविवार की सुबह जब क्षेत्र वासियों ने देखा कि मकान का दरवाजा खुला है। अंतर बंदर बैठे हुए हैं तो उन्होंने तुरंत मकान मालिक संजय चौहान को जानकारी दी जिसके बाद संजय ने अपने भाई पंकज चौहान को अवगत कराया। पंकज मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पंकज ने बताया कि यह मकान उनके भाई संजय चौहान पुत्र महेश चौहान का है। संजय चौहान कोका कोला खिचरा मसूरी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं जो अपनी पत्नी रीना और दो बच्चों के साथ बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए गए हुए हैं। मकान का ताला लगा हुआ था। तभी शनिवार की देर रात चोर किसी समय आ धमके और मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए।
जानकारी पर जब पंकज चौहान मौके पर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान यहां-वहां बिखरा हुआ था। फिलहाल घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है? इसकी जानकारी संजय चौहान के आने के बाद ही मिल पाएगी। पुलिस सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच कर रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























