👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के कस्तला कसमाबाद में अजगर निकलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के पश्चात अजगर को पड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों ने बताया कस्तला कसमबाद की मढैया के पास सोमवार की रात एक अजगर ट्यूबवेल के पास निकल आया जिसे ग्रामीणों ने देख लिया। अजगर को देखकर सभी के होश उड़ गए जिन्होंने वन विभाग को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के पश्चात अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।






















