पिलखुवा: दोस्त पर फायर करने वाले आरोपी को साथियों ने दबोचा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने मकान एग्रीमेंट को लेकर एक युवक पर फायरिंग कर दी। मौके पर लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चेतन कुमार ने अरुण से मकान का एग्रीमेंट किया था। चेतन का कहना है कि उसने पूरा भुगतान भी कर दिया था। इसके बावजूद अरुण और कुलदीप लगातार अतिरिक्त पैसों की मांग कर रहे थे। मामला रविवार की रात का है जब चेतन अपने दोस्त विनीत, जीतू के साथ हाईवे किनारे स्थित रेस्टोरेंट के बाहर खड़ा था। तभी कुलदीप वहां पहुंचा और अवैध तमंचे से उसने अरुण पर फायरिंग कर दी।

गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। चेतन और उसके साथ साथी इस दौरान बाल बाल बच गए जिन्होंने साहस का परिचय देते हुए कुलदीप को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने कुलदीप को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास एक तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!