
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर दर्जनों टैक्सी चालकों ने मासिक पास बनाए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। इस दौरान टोल टैक्स पर जाम लगना शुरू हो गया जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह प्रदर्शनकारियों को समझाया।
टैक्सी चालकों की मांग है कि उनका मासिक पास बनाया जाए। इसी मांग के साथ पिलखुवा, छिजारसी, खेड़ा समेत आसपास के गांव के टैक्सी चालक मंगलवार को एकत्र होकर टोल प्लाजा पर पहुंचे और हापुड़ से गाजियाबाद की तरफ जाने वाली लेन संख्या-17 में बैठकर धरना देने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जो मौके पर पहुंची और किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। पुलिस के समझाने बुझाने पर मामला किसी तरह शांत हुआ।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

























