हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में हाईवे किनारे स्थित इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। भक्ति की खुशबू से मंदिर महक रहा है। मंदिर को फूलों व लाइटों से सजाया गया है। प्रभु का विशेष श्रृंगार किया गया है। खास रोशनी से मंदिर जगमग रहा है। मंदिर में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की गई हैं जहां सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है तो वहीं 27 अगस्त मंगलवार को श्रील प्रभुपाद व्यास पूजा सुबह 10:00 बजे से दोपहर बाद 2:00 तक की जाएगी। इससे पहले मंदिर में झूलन यात्रा, बलराम पूर्णिमा, जन्माष्टमी कथा, कीर्तन मेला का आयोजन भी किया गया।
इस्कॉन का संदेश:
हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की।
जन्माष्टमी के पावन पर्व की आप सभी भक्तो को हार्दिक शुभकामनाएं।
जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर पर भगवान के श्रृंगार, अभिषेक, भोग, आरती, मंदिर साज सज्जा आदि के लिए दान करे।
दान करने हेतु मंदिर (इस्कॉन पिलखुवा) की वेबसाइट पर जाए
https://iskconpilkhuwa.com/step/janmashtami-2024/
ISKCON A/C no : 50100453750612
IFSC: HDFC0000926
Branch: Pilkhuwa
Account Type: Saving
सब्सिडी के साथ लगवाएं सोलर पैनल: 9897985509, 9068802851
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























