पिलखुवा: लोकल पास वालों की परेशानी बढ़ी, लगी कतार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर लोकल रिचार्ज कराने वालों की परेशानी एक बार फिर से बढ़ गई है। कई कार चालक ऐसे हैं जिन्हें फिर से केवाईसी करानी पड़ रही है। ऐसे में काफी देर तक लाइन में लगने के बाद भी केवाईसी नहीं हो रही जिसकी वजह से लोकल पास रिचार्ज कराने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में लोकल पास रिचार्ज कराने वालों ने टोल प्रबंधक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा की मनमानी अक्सर चर्चाओं में रहती है। लोकल टोल रिचार्ज कराना लोगों के सिर दर्द बना हुआ है। पिलखुवा टोल पर लोकल रिचार्ज कराने वालों ने बताया कि उन्हें फिर से केवाईसी करानी पड़ रही है। ऐसे में केवाईसी करने वालों की लंबी लाइन लगी हुई है। आलम यह है कि घंटों तक लोगों को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है जिनका समय भी बर्बाद हो रहा है। लोगों की मांग है कि लोकल टोल रिचार्ज कराने व केवाईसी कराने में आ रही परेशानी से विभाग निजात दिलाई। शनिवार को लोकल रिचार्ज करने वाले लोगों ने बताया कि वह काफी देर से लाइन में लगे हुए हैं लेकिन अभी तक केवाईसी नहीं हुई है और आए दिन केवाईसी कराने की वजह से उन्हें परेशानी होती है।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























