
👁 11 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना पिलखुवा पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े वाहन चोरो के कब्जे व निशादेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वाहन चोर एनसीआर क्षेत्र व अन्य जनपदों से वाहनों को चोरी कर कम दामों में बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे।पहले रैकी करते फिर वाहन ले उड़ते थे।
आरोपी थाना पिलखुआ के अल्वी नगर का शाहरूख व ग्यास पुर थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद का रोहित उर्फ कालू है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।





















