खेतों पर चंदनगो निकलने की सूचना पर पहुंचे वनकर्मी ने किया रेस्क्यू
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में स्थित खेतों में चंदनगो निकलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खेतों पर काम करने वालों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद चंदनगो को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। मामला शनिवार का है जब रवि कुमार को सूचना मिली कि बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव में स्थित खेतों में चंदनगो आ गई है जिसकी वजह से किसानों का कार्य प्रभावित हो गया है। सूचना पर रवि कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने कुछ देर की मशक्कत के बाद चंदनगो को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























