
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में दो कांवड़िए भटकते हुए जंगल में पहुंच गए। इलाके में गश्त कर रहे चौकी प्रभारी राहुल सिसोदिया ने दोनों कांवड़ियों से जब बातचीत की तो पता चला कि कांवड़िए खाने की तलाश में यहां भटक गए हैं। इसके बाद पुलिस दोनों को चौकी लेकर आई और वहां उन्हें भोजन कराया। इसके बाद दोनों कांवड़ियों ने चौकी पर आराम किया और अगले दिन अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े। शुक्रवार की शाम को जब पुलिस जंगलों में पेट्रोलिंग कर रही थी तो उनकी नजर पिलखुवा क्षेत्र के सिखेड़ा चौकी इलाके के जंगलों में भटक रहे दो कांवड़ियों पर पड़ी। इसके बाद वह दोनों को सिखेड़ा चौकी ले आए जहां उन्हें दाल-चावल और रोटी खिलाई। इसके बाद कांवड़ियों ने चौकी पर विश्राम किया और अगले दिन आगे बढ़े।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






















