
पिलखुवा: सद्दीकपुरा में तारों में आग लगने से मचा हड़कंप, सड़क पर खेल रहे बच्चे बाल-बाल बचे
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला सद्दीकपुरा में बीती रात अचानक तारों में जबरदस्त धमाके होने लगे जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और बिजली विभाग से तारों को दुरुस्त करने की मांग की।
मामला गुरुवार की रात का है जब मोहल्ला सद्दीकपुरा में कुछ बच्चे सड़क पर खेल रहे थे। इसी बीच ऊपर से गुजर रहे तारों में अचानक धमाके होने लगे। जमकर सपार्किंग हुई। गनीमत रही नीचे खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए वरना बड़ा हादसा हो सकता था। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। इसी बीच इलाके की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और बिजली विभाग से अच्छी गुणवत्ता वाले तार बिछाने की मांग की।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























