
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में स्थित गांव शाहपुर-फगोता में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने जंगल में रखें बिजली के चार ट्रांसफार्मरों को नीचे उतारकर उसमें से कीमती सामान चोरी कर लिया।
आपको बता दें कि शाहपुर-फगोता के ग्राम प्रधान अतुल सिसोदिया ने बताया कि जंगल में रखें देवेंद्र, नरेंद्र समेत अन्य के नलकूपों पर रखें बिजली के चार ट्रांसफार्मरों को नीचे उतारकर उसमें से कॉइल, तेल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। जेई ने थाने में तहरीर देते हुए न्याय की मांग की है।

























