
पिलखुवा: 10 मॉडल शॉप व देशी शराब की दुकानों को नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा। नगर पालिका ने करेत्तर मद की वसूली तेज करते हुए शहर की 10 मॉडल शॉप और देशी शराब की दुकानों को वित्तीय वर्ष 2026-27 का लाइसेंस शुल्क जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए हैं। इन नोटिसों के माध्यम से कुल 96 हजार रुपये की वसूली की जाएगी।
कर निर्धारण अधिकारी ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका को संपत्ति कर के अलावा लाइसेंस शुल्क, विज्ञापन शुल्क, किराया और अन्य शुल्कों से भी आय प्राप्त होती है। इन स्रोतों से होने वाली आय को करेत्तर मद कहा जाता है। इसी आय को बढ़ाने के उद्देश्य से बकाया लाइसेंस शुल्क की समीक्षा की गई। समीक्षा में बकाया मिलने पर शहर की 10 मॉडल शॉप और देशी शराब की दुकानों को नोटिस भेजे गए हैं।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























