
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि सुबह से लगातार चल रहे अवैध काम को रुकवा दिया और NHAI की टीम के साथ मिलकर उस अवैध दरवाज़े को बंद करवाने की कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई जो NHAI की जमीन पर चीनू चौधरी के चाय के खोके को हटवाकर अवैध रूप से शोरूम निर्माण के लिए बनाया जा रहा था।
एकलव्य सिंह सहारा ने चेतावनी दी कि किसी एक गरीब व्यक्ति पर एकतरफा कार्रवाई करने की भूल न करें। यदि कार्रवाई हो तो निष्पक्ष एवं समान रूप से हो। सक्षम अधिकारी पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर सामान्य एवं न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
प्रशानिक अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाही कि जिससे मजदूरों किसानों और छोटे व्यापारियों में ख़ुशी कि लहर हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह दुकान अवैध रूप से NHAI कि जमीन में रास्ता खोला जा रहा था जिससे अब बंद कर दिया गया हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























