
सीबीएसई की परीक्षाएं 16 फरवरी से
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वी और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की तिथि जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 (मंगलवार) से शुरू होंगी। बोर्ड के मुताबिक, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं नौ मार्च को और 12वीं की परीक्षाएं नौ अप्रैल को समाप्त होंगी।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के अनुसार, सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले डेटशीट जारी कर विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया है। बोर्ड की वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार इस बार कक्षा 10 में 83 विषयों की परीक्षा होगी। कक्षा 12 में 121 विषयों की परीक्षा होगी। दोनों कक्षाओं के करीब 46 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
वाहन का बीमा कराने पर पाएं 5% कैशबैक: 9720669699 || #Insurance #Car #Bike #Bus #Truck


























