
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। बाइक सवार ने कूद कर अपनी जान बचाई। मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार की रात का है जब आग लगने से हड़कंप मच गया। बाइक सवार ने बाइक से कूद कर खुद को बचाया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने बाल्टी आदि की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान कोई जान हानी नहीं हुई लेकिन बाइक सवार का काफी नुकसान हो गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























