👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों ने अब पिलखुवा में एक पुजारी पर हमला कर दिया। इस दौरान पुजारी घायल हो गया जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
पिलखुवा के मोहल्ला शिवाजी नगर में स्थित एक मंदिर के पुजारी राकेश पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। लोगों ने बंदरों के आतंक को देखते हुए संबंधित से कार्रवाई की मांग की है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























