
पिलखुवा: ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति को अस्पताल में कराया भर्ती
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): पिलखुवा के शिवाजी नगर रेलवे लाइन पर बुधवार की सुबह एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 45 वर्षीय सुनील निवासी मोहल्ला गढ़ी पिलखुवा के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुनील सुबह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज गति से गुजरती ट्रेन की चपेट में वह आ गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
कोतवाली प्रभारी श्योपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा ट्रैक पार करते समय लापरवाही के कारण होना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























