फर्जी तरीके से नाबालिक को बालिक दिखाकर नौकरी दिलाने के मामले में मुकदमा दर्ज












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नाबालिग को बालिग दिखाकर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के मामले में कपूरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले दो एबीएसए पर गाज गिर चुकी है। एबीएस योगेश गुप्ता और तत्कालीन धौलाना एबीएसए रचना सिंह जांच के दायरे में हैं जिन्हें दोषी पाया गया था।

कपूरपुर के थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। फर्जी दस्तावेज बनाने, सरकारी नौकरी हथियाने की कोशिश और स्कूल प्रबंधन की मिलीभगत की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

सीए हर्ष अग्रवाल ने की थी फर्जीवाड़े की शिकायत:

हापुड़ के न्यू शिवपुरी कॉलोनी निवासी सीए हर्ष अग्रवाल ने एक शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से शासन से की थी। शिकायत के अनुसार मृत अनिल कुमार के स्थान पर मृतक आश्रित में उनके नाबालिग बेटे को नियुक्त किया गया। नाबालिग की कक्षा 10 की सनद में आयु 11 नवंबर 2006 अंकित है। इस आधार पर 18 साल की आयु पूर्ण होने से चार महीने पहले ही बीएसए कार्यालय से नियुक्ति पत्र थमा दिया गया। इस प्रकरण के बाद से अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए।

बीएसए ने नियुक्ति को निरस्त कर दिया:

शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हुई जिसके बाद बीएसए ने नियुक्ति को निरस्त कर दिया और संयुक्त शिक्षा सचिव ने अपनी जांच में दोनों ABSA को दोषी पाया। बताया जा रहा है कि गलत आधार कार्ड व मार्कशीट लगाकर मृतक आश्रित में नाबालिग को बालिग दिखाकर नौकरी दिलाई गई। पुलिस ने भी मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

होलसेल दामों पर हापुड़ से खरीदें अलमीरा व डोर हैंडल की नई रेंज: 9568911464







  • Related Posts

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) हापुड़ चैप्टर द्वारा शनिवार को सोसाइटी भवन, धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में एक महत्वपूर्ण मंथन बैठक का आयोजन किया गया।…

    Read more

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव श्यामपुर में कुछ ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंशों को एक प्लॉट में बंद कर दिया था जिसके बाद राष्ट्रीय गौ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    छात्रों को वितरित किए काले जूते

    छात्रों को वितरित किए काले जूते

    सड़क हादसे में मृत्यु दिखाकर बीमा के करोड़ों हड़पने की साजिश में फरार कार चालक गिरफ्तार

    सड़क हादसे में मृत्यु दिखाकर बीमा के करोड़ों हड़पने की साजिश में फरार कार चालक गिरफ्तार

    कोठी के बाहर घूम रहे कोबरा को देख उड़े लोगों के होश

    कोठी के बाहर घूम रहे कोबरा को देख उड़े लोगों के होश

    हापुड़ निवासी ने हादसों में कमी लाने के लिए खम्भों पर लगाए रिफ्लेक्टर

    हापुड़ निवासी ने हादसों में कमी लाने के लिए खम्भों पर लगाए रिफ्लेक्टर
    error: Content is protected !!