पिलखुवा: ससुराल आए पति ने महिला को पीटा










पिलखुवा: ससुराल आए पति ने महिला को पीटा

हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा में एक महिला पर उसके पति ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान महिला चीखी-चिल्लाई जिसका शोर सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े तो देखा कि उसका पति मौके से फरार हो गया और महिला खून से लथपथ अवस्था में पड़ी थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला का उपचार पिलखुवा के सरस्वती अस्पताल में चल रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। घर में टूटी चूड़ियां, खून देख परिजनों के होश उड़ गए।

परिजनों ने बताया कि सिखेड़ा के रहने वाले फारूक की बेटी रुबीना की शादी 2018 में गाजियाबाद के भोजपुरी निवासी युवक के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग लगातार विवाहिता को प्रताड़ित करते। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन से महिला का पति सिखेड़ा स्थिति ससुराल आया हुआ था। मामला शुक्रवार की रात का है जब पति रुबीना को किसी बहाने दूसरे घर ले गया जहां उसे जमकर पीटा। इस दौरान शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!