
हापुड़ के हथियार सप्लायर को मेरठ पुलिस ने पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गुंडो को तमंचे पर पिस्टल सप्लाई करने वाले हापुड़ के हथियारों के एक सौदागर को मेरठ पुलिस ने धर दबोचा। मेरठ पुलिस ने उस हथियार सप्लायर को भी पकड़ लिया जो हापुड़ के सौदागर को हथियारों की डिलीवरी देने आया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल, तीन तमंचे व एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी हापुड़ के मोहल्ला शिव दयालपुर का समीर पुत्र शौकीन तथा सलमान पुत्र इकरामुद्दीन निवासी सराय बहलीम मेरठ नगर है।
पुलिस के अनुसार हापुड़ के समीर ने मेरठ के सलमान से सोशल मीडिया पर हथियारों की पिक्चर देखकर पिस्तौल व तमंचे का सौदा किया था और वह हथियारों की डिलीवरी लेने आया था कि पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। हथियारों के सौदागर तमंचा 10-15 हजार रुपए में और पिस्तौल 25-30 हजार रुपए में असामाजिक तत्व को बेचते थे। हथियारों के धंधे में लिप्त अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























