
पिलखुवा: बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिगीज़ पिज़्ज़ा से लिया नमूना
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पिलखुवा स्थित बिगीज़ पिज़्ज़ा से सोमवार को पिज़्ज़ा पास्ता व सॉस के नमूने लिए जिन्हें प्रयोगशाला भेज दिया। दरअसल एक बच्ची की पिज़्ज़ा खाने से तबियत बिगड़ गई थी जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसने नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक बच्ची ने बिगीज़ पिज़्ज़ा पिलखुवा से पिज़्ज़ा खरीद कर खाया था जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में सोमवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य निरीक्षक आरपी गुप्ता, मोहित कुमार के साथ बिगीज़ पिज्जा पर पहुंचे जहां उन्होंने पिज़्ज़ा पास्ता व सॉस के सैंपल लेकर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेज दिए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























