
पिलखुवा: तेज हवा के कारण झुके बिजली के आठ खम्भे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विद्युत वितरण खंड पिलखुवा के उपकेंद्र कोकाकोला पर 11 केवी के 8 पोल गुरुवार को तेज हवा के कारण तिरछे हो गए जिसकी वजह से इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई जिसके बाद बिजली कर्मी भी मौके पर पहुंचे और खम्भों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान बिजली कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
मामला गुरुवार का है जब शाम के समय अचानक जनपद हापुड़ में मौसम ने करवट ली और तेज आंधी शुरू हो गई। तेज हवाओं के कारण वितरण विद्युत वितरण खंड पिलखुवा के उपकेंद्र कोका-कोला पर 11 केवी के आठ विद्युत पोल तेज हवा के कारण तिरछे हो गए जिसकी वजह से इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मी इस दौरान मौके पर पहुंचे जिन्होंने खम्भों को दुरुस्त किया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























