
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को पुलिस बल के सहयोग से पिलखुवा में तीन प्रकरणों में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण ने पिलखुवा के गांव प्रतापपुर गंदा नाला में 12,000 वर्ग मीटर में श्याम कुमार, रामबाबू, विनोद, सौरभ द्वारा की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पिलखुवा की पबला रोड पर वासिफ अली व नदीम खान द्वारा 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की और पिलखुवा के दिनेश नगर रोड पर स्थित गांव पबला में 6,000 वर्ग मीटर में इंद्रराज, रोहतास, नसीम, मोहम्मद शहजाव और विनोद कुमार द्वारा की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एचपीडीए की कार्रवाई के दौरान हड़कंप मचा रहा। एचपीडीए के प्रभारी सचिव का कहना है कि अवैध प्लाटिंग में निवेश करने से बचे।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867

















