
गौरव हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्रान्तर्गत ददायरा चौराहे से दिनेश विद्यापीठ चौकी की तरफ जाने वाली सड़क पर मंगलवार को थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम मौहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी जा रहे थे जिनके साथ 04 अभियुक्तों द्वारा मारपीट की गई। इस दौरान गौरव त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनको देवनंदनी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहां से उन्हे हायर सेन्टर रेफर किया गया, जहां पर दौराने उपचार उनकी मृत्यु हो गई है। सीओ हापुड़ ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तीन टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सार्थक प्रयास किये जा रहे है। शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जायेगी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















