
👁 9 views Views
पिलखुवा: दो पक्षों में मारपीट
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में घर में रहने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मामले की जांच शुरू कर दी। मामला सोमवार का है जब पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में घर में रहने को लेकर कोई विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिती बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179
























