
पिलखुवा: श्री सिद्धिविनायक अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का स्वागत
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद जनपद हापुड़ के पिलखुवा के अचपल गढ़ी रोड पर स्थित श्री सिद्धिविनायक अस्पताल पहुंचे जहां उनका फूल माला से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर गुमराह करने का आरोप लगाया और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सपा और बसपा ने वर्षों तक केवल तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति की है। भाजपा सरकार ने पिछड़े दलित और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए ठोस योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ अब जमीनी स्तर पर दिख रहा है। श्री सिद्धिविनायक अस्पताल पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान डॉक्टर अनिल कश्यप, कपिल कश्यप, डॉ मोहन तोमर, सुनील कश्यप, पंकज चौहान आदि ने इस दौरान कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























