
पिलखुवा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर हापुड़ मंडी में धान लेकर आ रहे चाचा-भतीजे को कैंटर ने मारी टक्कर, एक मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अनाज मंडी में धान लेकर आ रहे चाचा-भतीजे को बाईपास स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास कैंटर ने टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो लोग जमीन पर गिर पड़े। वहीं ट्रॉली में लगा धान सड़क पर फैल गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने भतीजे नरेंद्र की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया तथा चाचा धर्मवीर सिंह का उपचार जारी है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मामला सोमवार की सुबह का है। थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के रहने वाले धर्मवीर सिंह अपने भतीजे नरेंद्र के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर हापुड़ मंडी जा रहे थे जैसे ही वह बाईपास स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चाचा और भतीजे दोनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। वही ट्रॉली में लदा धान भी सड़क पर फैल गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां भतीजे नरेंद्र की हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन भतीजे नरेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं चाचा धर्मवीर सिंह का उपचार चल रहा है। चाचा धर्मवीर सिंह ने हाफिजपुर थाने में कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। हाफिजपुर थाना प्रभारी अतुल चौहान का कहना है कि कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश जा रही है जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























