
हापुड़ पुलिस महकमे में फेरबदल, 12 उपनिरीक्षक व तीन मुख्य आरक्षी तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के तहत पुलिस लाइन्स में तैनात 15 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक राजीव कुमार, संजीव कुमार, अमरजीत सिंह, प्रमोद कुमार, जब्बार अहमद और अनोंद कुमार को थाना गढ़मुक्तेश्वर में तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक राहुल कुमार, सरफराज खान, रजत कुमार, प्रदीप बालियान व अरूण कुमार को थाना सिम्भावली तथा उपनिरीक्षक अनुपम कुमार को थाना हाफिजपुर भेजा गया है। इसके अलावा मुख्य आरक्षी फिरोज खान को हापुड़ नगर, गौरव कुमार को हापुड़ देहात और नरेश कुमार को हाफिजपुर थाने के मालखाना हेड मोहर्रिर पद पर नियुक्त किया गया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























