
रामपुर रोड श्मशान घाट बदहाल व हैंडपंप खराब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रामपुर रोड स्थित श्मशान घाट की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, श्मशान घाट में लगा हैंडपंप काफी समय से खराब पड़ा है। परिसर में जगह-जगह घास-फूस उगी हुई है, जबकि टिन शेड भी टूटे पड़े हैं। इसके अलावा, परिसर में जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। वहीं, परिसर में फैली गंदगी और उगी घास-फूस के कारण भी लोगों को असुविधा होती है।
बारिश में अंतिम संस्कार के दौरान होती है।
बरसात के मौसम में स्थिति और भी कठिन हो जाती है। श्मशान घाट में बने टिन शेड टूटे होने के कारण अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को बारिश से बचने के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पाती। ऐसे संवेदनशील स्थान पर छाया, स्वच्छता और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867

























