पिलखुवा: मकान का ताला तोड़कर 40 हजार की नकदी व आभूषण चोरी










पिलखुवा: मकान का ताला तोड़कर 40 हजार की नकदी व आभूषण चोरी

हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर की गली नंबर 9 निवासी परिवार दवाई लेने के लिए मुरादनगर गया हुआ था। इसी बीच चोर आए जिन्होंने कुंडी काटकर व ताला तोड़कर मकान में दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर इस दौरान चोर कीमती सामान, आभूषण तथा 40 हजार रुपए की नकदी चुराकर फरार हो गए।

मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी सोनू पुत्र कृष्णपाल ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 20 अप्रैल की दोपहर करीब 3:30 बजे वह सभी दवाई लेने के लिए मुरादाबाद गए थे। रात को वह वहीं रुके जब अगले दिन 21 अप्रैल को वह वापस आए तो पता चला कि घर का ताला टूटा हुआ है। चोरों ने मेन गेट तथा कमरों का ताला तोड़कर व कुंडी काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान भी यहां-वहां बिखेर दिया और 40 हजार की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए। चोरों ने इस दौरान सोने की अंगूठी, सोने की कंठी, सोने के कुंडल, चांदी की पाजेब आदि कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए। सोनू ने पुलिस को थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065









  • Related Posts

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे बेहोश होकर गिरने की सूचना/इवेन्ट…

    Read more

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण किया गया है जिन्हें अधीक्षण अभियंता (संबद्ध) कार्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला
    error: Content is protected !!