
चंडी मंदिर पर महिलाओ को किया जागरूक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी एवम् जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को गढ़ रोड स्थित चंडी मन्दिर में मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिलाओं को महिला सम्बन्धित विभागीय सभी योजनाओं की जानकारी वन स्टॉप सेंटर मैनेजर सोनिया काउंसलर रविता चौहान एवं बबली जेंडर स्पेशलिस्ट, मुस्तकीम अहमद जेंडर स्पेशलिस्ट के द्वारा दी गई एवम् सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई,साइबर क्राइम के बारे में बताया गया एवं साइबर क्राइम नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई और महिलाओ को स्वयं सहायता समूह से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जुड़ने के लिए जागरूक किया गया। डिस्ट्रिक्ट मिशन कॉर्डिनेटर नेहा त्यागी जी एवं केस वर्कर सोनिया उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















