
पिलखुवा: ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कर परिजनों को मामले से अवगत कराया।
जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय शादाब निवासी शिवाजी नगर रविवार को घर से निकला था। जैसे ही वह पिलखुवा में शिवाजी नगर स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचा तो गाजियाबाद से हापुड़ की जा रही ट्रेन की चपेट में आने से शादाब की दर्दनाक मौत हो गई। उसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान कर परिजनों को मामले से अवगत कराया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























