
👁 27 views Views
डिवाइडर से टकराई बाइक, व्यक्ति घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार को एक बाइक NH-9 पर स्थित गौरी इस्टेट के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे में बाइक पर सवार व्यक्ति घायल हो गया जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल का हाल जाना और उसे चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई।
मामला रविवार का है जब एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह nh9 पर गोरी इस्टेट के पास पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान व्यक्ति घायल हो गया जिसे लोगों ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























