👁 0 views Views
पिलखुआ चेयरमैन ने किया पौधारोपण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ के संदेश पर शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में वन महोत्सव मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर पालिका परिषद पिलखुवा द्वारा 5000 वृक्षारोपण का लक्ष्य मिला है। पौधारोपण के लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से शनिवार को चेयरमैन विभु बंसल ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शुभम श्रीवास्तव सभासद विकास व नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ परिषद परिसर में वृक्षारोपण किया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























