
हापुड़ में पैट्रोल हुआ सौ के पार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पैट्रोल और डीजल के दामों में गत 11 दिन के अंदर चौथी बार हुई वृद्धि के हापुड़ में पैट्रोल 101.77 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 95.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
पश्चिम एशिया संकट के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। ग्यारह दिन के अंदर पेट्रोल डीजल के दामों में यह चौथी वृद्धि है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस ताजा वृद्धि के बाद हापुड़ में पेट्रोल की कीमत 99.17 रुपये से बढ़कर 101.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.54 रुपये से बढ़कर 95.26 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 15 मई से शुरू हुए कीमतों में संशोधन के तहत पेट्रोल और डीजल के दामों में अब तक कुल मिलाकर करीब 75 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926























