घरों के बाहर नाली का पानी जमा होने से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वर्ग आश्रम रोड़ शक्तिनगर हापुड़ में कई मोहल्लों का गंदा पानी नाले में न जाकर कालोनी के पास रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर तथा रेलवे लाईन के पास जमा हो रहा है। इस लापरवाही से बड़ा रेल हादसा भी हो सकता है । कालोनी में सड़क निर्माण के समय नालियों के पानी की निकासी कोई व्यवस्था नहीं की गई सारा गंदा पानी कालोनी के पास रेलवे की जमीन पर जमा हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पांच साल से निरंतर नगर पालिका को प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है। परंतु अभी तक जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई। नगरपालिका की लापरवाही से हजारों नागरिक प्रतिदिन नरकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इतने साल में न तो नाला बना न ही नालियों का ढाल सही किया गया जिसके कारण जलभराव की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जनप्रतिनिधि चुनाव के समय बड़े बड़े वादे करते हैं। परंतु जनता की समस्या उन्हें दिखाई नहीं देती। हालात यह है कि गलियों में पानी भर जाता है। गंदगी कूड़ा नालियों मे बहकर आता है तथा मकानों के पास इक्क्ठा होता रहता है। बदबू, मक्खी मच्छर से नागरिक बुरी तरह परेशान हैं। गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। लोगों की मांग है कि उनकी समस्या का समाधान हो।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600
























