राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोले गए स्ट्रांग रूम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल शुक्रवार को मतदान होना है जिसके लिए तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं। मतदान से एक दिन पहले गुरुवार की सुबह लगभग 4:00 बजे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोले गए। जिलाधिकारी हापुड़ प्रेरणा शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम सुबह 4:00 बजे खोले गए हैं। यहीं से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
आपको बता दें कि जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 1048 बूथों के लिए इतनी ही पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी जबकि 105 पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। सुबह मतदान कर्मी मंडी स्थल पर पहुंचना शुरू हुए। इसके पश्चात पोलिंग पार्टियों पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना होगी जिन्हें परिवहन विभाग द्वारा अधिग्रहण किए गए वाहनों के जरिए भेजा जाएगा।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500

























