
गंगा के जलस्तर में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में गंगा के जलस्तर में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गयी हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार को गंगा का जलस्तर घटकर 197.62 मीटर दर्ज किया गया है जिससे खादर क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली हैं। हालांकि प्रशासन अब पूरी तरह अलर्ट हैं और गंगा के जलस्तर पर लगतार नजर बनाये हुए हैं।
दो दिन पहले गंगा का जलस्तर बढ़कर 198.17 तक पहुंच गया। बिजनौर बैराज व बारिश के पानी के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया। जिससे खादर क्षेत्रो में बाढ़ का खतरा बना हुआ था। एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि स्थिति सामान्य हैं और गंगा के जलस्तर पैर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























