
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाया और ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्रवाई की। एचपीडीए की टीम ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में चार प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की और और दो प्रकरणों में सीलिंग की कार्रवाई की गई।
एचपीडीए ने गढ़मुक्तेश्वर में नक्का कुआं के पास शिवकुमार सैनी द्वारा 2000 वर्ग मीटर में काटी गई अवैध प्लाटिंग, मोहम्मद बल्लू पुत्र मोहम्मद अख्तर द्वारा सियाना रोड के पास दादू भट्टे गढ़मुक्तेश्वर में 1000 वर्ग मीटर में काटी गई अवैध प्लाटिंग, रवि आर्य द्वारा अल्लाह बक्शपुर रोड गढ़मुक्तेश्वर में 2,000 वर्ग मीटर में काटी गई अवैध प्लॉटिंग, मोहम्मद खालिद पुत्र मोहम्मद अखलाक अली द्वारा शेर कृष्णा वाली गढ़मुक्तेश्वर में 10,000 वर्ग मीटर में काटी गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। साथ ही एनएच-9 सिंभावली गढ़मुक्तेश्वर में राम सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह द्वारा 1500 वर्ग मीटर तथा गढ़मुक्तेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित गांव सरूरपुर के बराबर में स्थित पेट्रोल पंप के समीप मोहम्मद अशरफ द्वारा 100 वर्ग मीटर में किए गए व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























