
👁 4 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में टोल प्लाजा के पास डंपिंग ग्राउंड में आए दिन कूड़े में आग लगाने का मामला सामने आ रहा है जिससे क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। उन्होंने मामले में स्थाई समाधान की मांग की है।
गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट टोल प्लाजा के पास कुछ लोग डंपिंग ग्राउंड में आग लगा देते हैं। झाड़ियां में कूड़े में आग लगने से चारों तरफ जहरीली हवा फैल जाती है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। उन्होंने मामले में संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























