हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी, तगासराय आदि मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति पिछले 24 घंटे से अधिक समय से प्रभावित है जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों का बुरा हाल है। लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सोमवार को विद्युत विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उनसे विद्युत आपूर्ति को तुरंत बहाल करने की मांग की। इस दौरान अधिकारियों का क्षेत्रवासियों ने घेराव भी किया और अपनी नाराजगी ज़ाहिर की।
मोहल्ले वासियों ने बताया कि रविवार की शाम को क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कई बार बिजली कर्मियों व अधिकारियों को मामले से अवगत कराया लेकिन अभी तक उनकी विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। सोमवार को अधिकारी जब क्षेत्र में पहुंचे तो लोगों ने उनका विरोध किया और कहा कि समय पर विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त क्यों नहीं किया गया? लोगों ने अपनी नाराजगी ज़ाहिर की। अधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























