
काला दिवस में पैशनर्स लेंगे भाग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ आल इंडिया स्टेट पैशनर्स एसोसिएशन के आवाहन पर जंतर मंतर दिल्ली में दिनांक 25 फरवरी 2026 को “प्रस्तावित काला दिवस” के माध्यम से विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जिले के पैशनर्स की बैठक सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक पैशनर्स सेवा संस्थान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरकार की पैशनर्स विरोधी नीतियों के विरोध में जंतर मंतर दिल्ली में दिनांक 25फरवरी2026 को देश के सभी पैशनर्स संगठनों द्वारा काला दिवस मनाये जाने पर सहमति वयक्त की गई, वरिष्ठ पैशनर मेजर मुखवीर सिंह और नरेंद्र कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष को शाल पहनाकर सम्मानित कर निरोग और सुखी जीवन की कामना की। उपस्थित पैशनर्स ने सहमति वयक्त करते हुए निर्णय लिया किया कि जिले हापुड से 700 से अधिक पैशनर्स साथी रेल बस और अपने साधनों से भाग लेगे। बैठक में विजय पाल आर्य महासचिव, महासचिव, महेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष ,डा.आशाराम शर्मा, दीनबंधु गर्ग ,बी डी त्यागी, महेन्द्र सिंह, वेद प्रकाश ,मनीराम, ॠषिराज त्यागी ,प्रह्लाद कुमार ,नरेन्द्र कुमार शर्मा ,मेजर मुखवीर सिंह डा. देवी शरण शर्मा, अनिल कुमार, राजेंद्र पांडे ,ॠषिपाल सिंह ,वीर सिंह, इसलामुददीन, महेश कुमार आदि ने उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त किये।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






























