
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ग्राम अठसैनी गढ़ में भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में नवयुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) के स्वागत समारोह एवं किसान समीक्षा बैठक (नवमी) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के आलू किसानों में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला।
कार्यक्रम में उत्कल किसानों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मजबूती के साथ भाग लिया और संगठन के प्रति अपनी एकजुटता एवं विश्वास को प्रदर्शित किया। बैठक के दौरान समरपाल सिंह एवं नदीम चौधरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पूर्व में कई किसान नेताओं द्वारा उन्हें गुमराह किया गया तथा प्रशासन द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें जबरन हटाया गया और उस कठिन समय में एकलव्य सहारा के हस्तक्षेप से मात्र आधे घंटे के भीतर पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई, जिसके परिणामस्वरूप जिला प्रशासन को पीछे हटना पड़ा और किसानों के सम्मान की रक्षा एवं सम्मानपूर्वक वार्ता हुई। किसानों ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि वे इसके लिए जीवन भर आभारी रहेंगे।
नवयुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि किसानों के हक़ और सम्मान की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी। उन्होंने डॉ. हरित कुमार, जिला उद्यान अधिकारी की ईमानदारी एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे एक ईमानदार अधिकारी हैं, लेकिन उन्हें स्वतंत्र रूप से कार्य करने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कुछ उच्च प्रशासनिक अधिकारी कंपनी से क्यों घबरा रहे हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि किसानों का भुगतान नहीं किया गया तो संबंधित कंपनी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कदम नहीं रखने दिया जाएगा। 20 तारीख तक भुगतान का आश्वासन हिमांशु गौतम सीडीओ द्वारा दिया गया है और हापुड़ का किसान यह देखना चाहता है कि प्रशासन इस विषय में क्या ठोस कार्रवाई करता है।
डॉ मतलूब न कार्यक्रम के समापन में कहा कि संगठन पदाधिकारियों का नहीं कार्यकर्ताओं का हैं हम टिकैत परिवार का झंडा घर घर मजबूत करने का कार्य करेंगे।
इस दौरान ललित चौधरी मंडल सचिव, लोकेश प्रधान, शाहरुख प्रधान, शेखर चौधरी, मोहित चौधरी, फरहीम तोमर, उजवल सिरोही, आकाश चौधरी, सुनील टाइगर, देवांश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706


























