ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर जुर्माना
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस सख्ती के आगे लोग झुकने को तैयार नही है और रोजाना ट्रैफिक रूल का खुला उल्लंघन करने में ही अपनी शान समझते है।पुलिस ने केशव नगर से गुजर रहे एक थ्री व्हीलर का संज्ञान लिया जिस पर यात्री लटक कर यात्रा कर रहा था।पुलिस ने वाहन चालक का आन लाइन 11हजार 500 रूपए का चालान किया है।
थाना हापुड़ नगर क्षेत्रांतर्गत एक ऑटो चालक द्वारा ऑटो के पीछे एक युवक को यात्रा कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त ऑटो का 11,500/- रुपये का चालान किया गया।वाहन स्वामी हापुड का दिलशाद है।
पुलिस की अपील-
हापुड़ पुलिस ने जनपद वासियों से अपील की है कि वाहन चालक ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो।वर्ना सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























