हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी धाम के पीठाधीश्वर यशवर्धन महाराज ने हिंदू युवा मोर्चा काउंसिल के निर्देशक व स्वच्छ भारत मिशन (भारत सरकार) के ब्रांड एंबेसडर शिवओम मिश्रा जी से भेंट कर उन्हें हापुड़ के श्री बालाजी मंदिर में पधारने के लिए आमंत्रण दिया। इस भेंट के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर शिवओम मिश्रा ने कहा कि हापुड़ का बालाजी धाम एक दिव्य पीठ दरबार है जिसके माध्यम से नित्य-प्रतिदिन हजारों भक्तों की आस्था एवं विपदा दूर हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक बैठक के दौरान श्री बालाजी धाम हापुड़ के पीठाधीश्वर यशवर्धन महाराज ने शिवम मिश्रा जी के साथ भेंट कर हापुड़ के बालाजी धाम में आने का निमंत्रण दिया।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622























