
हापुड़ मेडिकल मार्केट में रास्ता कराया कब्जामुक्त, कब्जा करने वाले अस्पताल में भर्ती
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के मेडिकल मार्केट में कुछ कब्जेधारियों ने एक रास्ते पर कब्जा कर लिया था जिसकी कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत हुई लेकिन किसी ने सुद्ध नहीं ली। मामले में शीर्ष अधिकारियों से जब शिकायत की गई तो आनन-फानन में अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आदेशों का पालन करते हुए रास्ते को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान एक कब्जाधारी तो अस्पताल में भर्ती हो गया। ऐसे में अधिकारियों ने कब्जाधारी से कुछ ना कहने में ही भलाई समझी। मामले में अवैध रूप से कब्जा करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
सूत्रों ने बताया कि कब्जाधारी पहले भी अस्पताल में भर्ती हो चुका है जिसने दो दुकानों को जोड़ने के लिए सरकारी रास्ते के नीचे से सुरंग बनाने का भी प्रयास किया था। लॉटरी व अन्य प्रकरण से भी यह कब्जाधारी जुड़ा है। यदि कब्जाधारी के व्यापार से जुड़े बिलों की जांच की जाए और उसकी संपत्ति का आंकलन किया जाए तो दोनों में भारी अंतर मिलेगा। बता दें कि यह कब्जाधारी लोगों को मांगने पर भी जीएसटी का बिल मुहैया नहीं कराता। यह वही कब्जेधारी है जिसने हाल ही में टू साइड मेडिकल स्टोर की शुरुआत की है।
हापुड़ के मेडिकल मार्केट का एक रास्ता पिछले कुछ समय से चर्चाओं और विवादों में है। कुछ लोगों ने नगर पालिका परिषद हापुड़ से रास्ते को कब्जामुक्त कराने की शिकायत की। दरअसल दो दुकानदारों ने इस रास्ते का इस्तेमाल करने की बात कह कर अपना डेरा डालकर ताला ठोक दिया। ऐसे में नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा जब कार्रवाई नहीं हुई तो मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा जिनके आदेश पर राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई कर रास्ते को खुलवाया। इस दौरान मेडिकल स्टोर का संचालक तो अस्पताल में भर्ती हो गया। बता दें कि अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ विभाग को मुकदमा भी दर्ज कराना चाहिए।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131

























